कावड़ यात्रा के समय सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे जगह जगह धंसती सड़के राहगीरों श्रद्धालुओं के लिए बन रही बड़ी मुसीबत लोकनिर्माण विभाग की कार्यशैली गैर जिम्मेदार रवैया सरकार की छवि को कर रहा खराब। कई महिला तो कही आवरा पशु गड्ढों में गिर कर हो रहे चोटिल। मुख्यमंत्री के आदेश गड्ढा मुक्त सड़को को पलीता लगा रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को मुख्य सचिव को पत्र लिख हरिद्वार की सड़को से अवगत करवाते हुए सी एम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई कि जगह जगह हरिद्वार में धंसती सड़के सीवर के चैंबर खुले मेन हॉल टूटी सड़के श्रद्धालुओं स्थानीय निवासियों के लिए बत से बत्तर हो रही है राहगीरों सहित आवरा पशु चोटिल हो रहे है कई जगह तो हाइवे की सर्विस रोड उतरी हरिद्वार सप्तसरोवर रोड से लेकर अपर रोड ललतारौ पुल कनखल जगजीत पुर सहित उतरी हरिद्वार की कई सड़के हादसों का गढ़ बन गई है लोगो का बारिश में चलना निकलना मौत को दावत देने जैसा हो गया है जिसका मुख्य जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग है जो गड्ढे भरने सहित अन्य कार्यों का मोटा बजट पास होने पर भी अपनी जिम्मेदारी का पालन नहीं कर रहा ऐसे विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए जो स्थानीय निवासियों सहित करोड़ों शिव भक्तों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। मांग करने वालो में मुख्य रूप से राकेश कुमार, लाल जी, अमित अरोड़ा, सोनू चौधरी, राहुल सिंह, एस एन तिवारी, पावन पांडे, जनार्दन सिंह, अमित सिंह, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा रहे।
खराब सड़को की हालत को जिम्मेदार लोकनिर्माण विभाग पर कार्यवाही करे मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार- सुनील सेठी।










