थाना सिडकुल
सत्यापन अभियान के दौरान बाधा बनना पड़ा महंगा, कानून का डंडा चलाते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 04 को किया गिरफ्तार
कार्य मे बाधा डालने, मारपीट-गाली गलौच करने, झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देने व सरकारी दस्तावेजो को छिन्न-भिन्न करने के हैं आरोप
दिनांक 27/08/26 को विशेष शाखा अभिसूचना विभाग उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात आरक्षी मनोज सैनी द्वारा सूरज कुमार, समीर आदि व एक महिला पर सरकारी कार्य के दौरान उनपर व उनके एक साथी से गाली-गलौच व मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देने व सरकारी दस्तावेजो को छिन्न-भिन्न करने के आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 365/2026 धारा 132, 121(1), 352,351(3), 324(2) BNS पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 28.8.26 को मुखबिर खास की सूचना पर एक महिला सहित कुल 04 आरोपियों को केविन केयर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को समय से बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण आरोपित-
1-समीर पुत्र सुन्दर निवासी लाखीवाला टांडा माईपास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता अभय प्रताप का मकान बारियर न0-6 कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
2-आशु पुत्र सुन्दर निवासी लाखीवाला टांडा माईपास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता अभय प्रताप का मकान बारियर न0-6 कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
3-सूरज कुमार पुत्र अनिल मेहतो निवासी ग्राम माडोटोला थाना मौकामा जिला पटना बिहार हाल पता किरायेदार आशु का मकान लिलि होटल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
4- महिला पत्नी शिवम मिश्रा निवासी ग्राम सेखापुर थाना मोहमडी जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल पता किरायेदार आशु का मकान लिलि होटल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान
2- का0 मनीष
3- का0 अनिल कंडारी
4- म0का0 संगीता













