कंडी रोड संघर्ष समिति का गठन कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार, संवाददाता। लालढांग चिल्लरखाल मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कंडी रोड संघर्ष समिति का गठन किया और रविवार शाम को लालढांग चौक पर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लालढांग चिल्लरखाल कंडी रोड को खोलने के लिए वो वर्षों से संघर्ष करते चले आ रहे हैं लेकिन वन विभाग और सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रहे हैं। यह मार्ग हमेशा के लिए खुल जाए तो उन्हें अतिरिक्त चक्कर काटकर कोटद्वार नहीं जाना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन करते हुए उन्हें काफी वक्त बीत गया है इसलिए अब उन्होंने कंडी रोड संघर्ष समिति बनाई है इस समिति के बैनर तने अब इस रोड के निर्माण की लड़ाई लड़ी जाएगी। चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे और फिर भी यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन तक किया जाएगा।

सूत्र_अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *