ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार के बैनर तले दो रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

आज हरिद्वार में ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार के बैनर तले दो रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस सिविल में 306 रक्तदातों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 243 रक्तदाता ही रक्तदान कर पाए । ब्लड वॉलेंटियर्स हरिद्वार के
रक्तदान शिविर में वासुदेव कुटुंब फाउंडेशन संस्था का होटल विभव ग्रैंड में लगाया गया जिसमें HMG ब्लड बैंड ,हरिद्वार 80 यूनिट व एम्स ब्लड बैंक, ऋषिकेश 66 यूनिट एकत्र किए।
दूसरा रक्तदान शिविर शील इंस्टीट्यूट में व्यापार मंडल शिवालिक नगर द्वारा लगाया गया जिसमें महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून 97 यूनिट एकत्र की गई ।
आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान एक महान कार्य है, जो न केवल जरूरतमंद के जीवन को बचाता है बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। इस मुहिम में सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा और भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
ब्लड वॉलिंटियर्स ,हरिद्वार के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने कहा की इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी रक्तदाताओं, वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन, शील इंस्टीट्यूट, होटल विभव ग्रैंड एवं शिवालिक नगर व्यापार मंडल का विशेष आभार व्यक्त करता हू ।
इस शिविर में ब्लड वॉलिंटियर्स, हरिद्वार की टीम से प्रमुख रूप से विशाल अनेजा, अंकित नेगी, तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, शेखर सतीजा, हितेश कथूरिया, मनीष लखानी, नवीन जुनेजा, सुमित बंसल, सर्वजीत सिंह, अनिल अरोड़ा, अशोक कालरा व विशाल अरोड़ा आदि गणमान्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *