कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार भूपतवाला उत्तम बस्ती स्थित मां कुटी के श्री महंत नारायण दास पटवारी जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ आयोजित संत समागम में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के परमाध्यक्ष 1008 श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है इस वैराग्य पूर्ण विरक्त जीवन में मन इतना बैरागी हो जाता है की जीवन की सभी इच्छाओं और लालसाओ का अंत हो जाता है संत महापुरुष जो भी कार्य करते हैं उसमें जगत कल्याण की भावना निहित होती है और संत कृपा बड़ी ही भव तारिणी होती है श्री महंत नारायण दास पटवारी जी एक तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत है ऐसे संतों का सानिध्य बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है इस अवसर पर बोलते हुए गुरु रामसेवक उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा हजारों यज्ञों का फल गुरु दर्शनों से मनुष्य को प्राप्त हो जाता है क्योंकि संत महापुरुष जो भी भजन कीर्तन तपस्या करते हैं उसमें जगत कल्याण तथा भक्तों का हित निहित होता है गुरु सेवा से भगवान राम प्रसन्न होकर ऐसे भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं जो गुरु के मार्गदर्शन में चलते हैं उनका सदैव कल्याण होता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत दुर्गादास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का सानिध्य मां गंगा के सामान निर्मल तथा पावन है जो गुरु की शरण में आता है वह भवसागर पार हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा इस संसार में गुरु ही हमारे सच्चे मार्गदर्शक है जो धर्म कर्म के माध्यम से हमारे जीवन को कल्याण की युक्ति बताते हैं एवम मुक्ति का मार्ग प्रदर्शित करते हैं इस अवसर पर श्री महंत जगजीत सिंह महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज श्री महंत नागा बाबा गजेंद्र गिरि महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित रहे।



