हरिद्वार में ‘मां कामाख्या साधना कुटिर आश्रम’ का हुआ भव्य उद्घाटन, संतों के सान्निध्य में गूंजे वैदिक मंत्र


हरिद्वार(कमल शर्मा)धर्मनगरी हरिद्वार के बैरागी कैंप,, कनखल स्थित मां कामाख्या साधना कुटिर आश्रम का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, गणेश पूजन, हवन एवं संतों के सान्निध्य में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आश्रम की उन्नति एवं लोककल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः गणेश पूजन एवं हवन के साथ हुआ। इसके उपरांत आयोजित उद्घाटन समारोह में संतों ने आश्रम को आध्यात्मिक साधना, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं मानव सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। समारोह के बाद आयोजित संत भंडारे में बड़ी संख्या में संतों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर गौभक्त महंत दयानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि “मां कामाख्या साधना कुटिर आश्रम केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सनातन धर्म, राष्ट्र सेवा, गौ सेवा और मानव कल्याण की भावना को समर्पित आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को साधना, संस्कार और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हमारा उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और धर्म के प्रति आस्था को और अधिक सशक्त करना है।”
उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव समाज को सही दिशा देने का कार्य करता आया है और ऐसे आश्रम भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
उद्घाटन समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त कर आश्रम की निरंतर प्रगति तथा विश्व कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *