गुलाबी नगरी जयपुर में शंकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वार्षिक हैकथान में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का भव्य सम्मान


राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित शंकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वार्षिक हैकथान कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। तकनीक, नवाचार और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान बेलारूस की प्रसिद्ध फिल्म स्टार नतालिया कटलानी, नेपाल की जानी-मानी समाजसेविका डाo नम्रता पांडे तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं दिल्ली के चर्चित समाजसेवी, केएमजी फूड के अध्यक्ष वासुदेव गर्ग को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन गुप्ता (फाउंडर एवं चीफ एडिटर, नेशनल एक्सप्रेस प्रकाशन समूह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय मतदाता संगठन, ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हैकथान जैसे मंच युवाओं की रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संत कुमार चौधरी (संस्थापक, शंकर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना भी है।
हैकथान में देशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट्स और नवाचारों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की घोषणा की गई।
यह आयोजन न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बना, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देकर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *