सरदार बैंक्विट हॉल में कांग्रेस का होली मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

“होली आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक” मा.प्रियव्रत पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादराबाद

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। बहादराबाद स्थित सरदार बैंक्विट हॉल में कांग्रेस का होली मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में , सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों सभी ने मिलकर फूलों की होली का आनंद लिया l

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादराबाद प्रियव्रत सबने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है
वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है। इस तरह के आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैंl
कार्यक्रम के संयोजक, पूर्व ब्लाक पमुख बहादराबाद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियव्रत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए होली का संदेश दिया कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर सुंदर और आकर्षक चित्र बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्ग मिलकर प्रदेश और देश को मजबूत बनाते हैं। होली हमें पुरानी कटुता और भेदभाव को मिटाकर नए सिरे से रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है।

होली के पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान एवं आयोजक जसवंत चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *