मंगलमय परिवार के स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह, श्रीराम कथा को भव्य बनाने का लिया संकल्प

हरिद्वार। आर्यनगर ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंकट हॉल में मंगलमय परिवार हरिद्वार इकाई द्वारा आयोजित परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंधुओं एवं मातृ शक्ति ने सहभागिता कर आगामी दिसंबर माह में होने वाली परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज की श्रीराम कथा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लियाकार्यक्रम

का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं पूज्य संतों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया l

मंगलमय परिवार हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष श्री करन मल्होत्रा ने कहा कि आगामी 09 से 16 दिसंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को संस्कार, भक्ति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का एक विराट अभियान हैl

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से कथा आयोजन को अभूतपूर्व स्वरूप दिया जाएगा।कार्यक्रम के संचालक श्री विमल अरोड़ा ने कहा कि स्नेह मिलन का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक सूत्र में जोड़कर कथा आयोजन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देना था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साह दिखाया है,

उससे स्पष्ट है कि यह आयोजन हरिद्वार में नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।श्री उज्ज्वल पंडित ने कहा कि मंगलमय परिवार समाज में धार्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा श्रद्धालुओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगी।

श्री रविंद्र बंसल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी पारिवारिक भावना और एकता है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से कथा आयोजन को यादगार बनाया जाएगा।कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर श्री विमल कुमार,डॉ जितेंद्र सिंह, करण मल्होत्रा जी, बृजभूषण विद्यार्थी जी,अविनाश चंद्र ओहरी जी,श्री अनिल गुप्ता जी,आशीष बंसल जी ,परग गुप्ता जी,विकास गोयल जी, डॉक्टर कुलदीप चंदेल, जी अरविंद बबली जी,महेंद्र आहूजा जी, रविंद्र सिंघल ,जेपी जुयाल जी,उज्ज्वल पंडित जी सुदीप बनर्जी जी, सुशील चौहान जी, आचार्य पवन नंदन जी महाराज, रमेश उपाध्याय जी,ललित मिश्रा जी बालकृष्ण शास्त्री आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *