देहरादून। श्रावण मास के पावन अवसर पर दुर्गा मंदिर समिति रजि., बैंक कॉलोनी, सुमनपुरी, अधोईवाला की ओर से सोमवार को भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कराया गया। रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में प्रतिदिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। सोमवार को आयोजित रुद्राभिषेक करीब ढाई घंटे तक चला। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आनंद की अनुभूति की।
रुद्राभिषेक के आचार्य श्री राजेश भट्ट रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक संपन्न कराया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन रुद्राभिषेक में लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लगता है।
उन्होंने बताया कि इस मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और अनेक भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। मंदिर में पिछले 26 वर्षों से अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है।
रुद्राभिषेक में ठाकुर शेर सिंह, रवि खन्ना, आर.एस. बिष्ट, तरुण राजपाल, गोयल, केसर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, देवेंद्र ठाकुर, सिद्धार्थ ठाकुर, नीरू खन्ना, ममता ठाकुर, लीला भंडारी, श्रीमती बिष्ट, दिव्या रुदरू, लीला तोमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
ठाकुर शेर सिंह थापली
अध्यक्ष, दुर्गा मंदिर समिति
श्रावण मास में भक्तिमय हुआ दुर्गा मंदिर, सुमनपुरी — ढाई घंटे तक गूंजा हर-हर महादेव











