मछला कुंड उदासीनआश्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के सौजन्य से हुआ रक्तदान शिविर आयोजित

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 4 जनवरी 2026 प्राचीन श्री हरिहर, उदासीन आश्रम ट्रस्ट मछला कुण्ड नीलधारा स्थित टीले पर श्री गंगादास उदासीन महाराज के आश्रम तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय बजरंग दल क्षत्रिम करणी सेना के सौजन्य से बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर विशाल राणा जी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

l इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री ओकेंद्र राणा ने कहा कि बांग्लादेश में शहीद हुए हमारे हिंदू भाइयों की आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि है l इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री विशाल राणा ने बताया कि रक्तदान शिविर के कई फायदे हैं, जिनमें जीवन बचाना (एक यूनिट रक्त तीन लोगों की मदद कर सकता है), स्वास्थ्य जांच (हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच), हृदय स्वास्थ्य में सुधारनई कोशिकाओं का निर्माण, और मानसिक संतुष्टि व सामुदायिक जुड़ाव शामिल हैं,

इस अवसर पर बोलते हुए श्री अमित चौहान ने कहा कि दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर व रक्त संबंधी बीमारियों (जैसे थैलेसीमिया) के मरीजों के लिए जीवनरक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। आयोजनकर्ताओं के अनुसार 19 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। और क़रीब 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया l

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओकेंद्र राणा जी समाजसेवी मिनी पुरी राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर विशाल राणा जी आदि मौजूद रहे।

🚩🚩जय श्री राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *