धनतेरस पर संसार होंडा शोरूम में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, दोपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह



हरिद्वार। धनतेरस के पावन पर्व पर हरिद्वार स्थित संसार होंडा शोरूम में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। दीपावली के शुभ अवसर पर नए वाहन खरीदने की परंपरा के चलते सुबह से ही शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मनपसंद होंडा दोपहिया वाहनों की खरीदारी की। पूरे शोरूम में त्योहार जैसा खुशनुमा माहौल नजर आया।


इस अवसर पर शोरूम के शक्ति वर्धन ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों में नए वाहन खरीदने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। होंडा के आकर्षक मॉडल, आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संसार होंडा हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण वाहन और संतोषजनक अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। संसार होंडा परिवार अपने सभी ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है।
धनतेरस के मौके पर शोरूम में रही रौनक ने त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *