जगजीतपुर आईटीआई के पास, लक्सर रोड पर खुला नया प्रतिष्ठान, ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता: स्पर्श मदान

हरिद्वार (कमल शर्मा)। धर्मनगरी हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में आईटीआई के पास, लक्सर रोड पर MADAAN Plywood & Hardware का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों, मकान निर्माण कराने वालों, ठेकेदारों, कारपेंटरों और इंटीरियर से जुड़े लोगों को प्लाईवुड एवं हार्डवेयर के विभिन्न उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे।

प्रतिष्ठान पर प्लाईवुड, लैमिनेट्स, एचडीएमआर (HDMR), वीनियर, हार्डवेयर फिटिंग और विभिन्न प्रकार के लॉक सहित निर्माण एवं इंटीरियर से संबंधित उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव प्रदान करना है।

इस अवसर पर स्पर्श मैदान ने कहा कि MADAAN Plywood & Hardware की शुरुआत ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, उचित मार्गदर्शन और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को अपने घर, दुकान, कार्यालय और अन्य निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक प्लाईवुड एवं हार्डवेयर का सामान एक ही छत के नीचे मिले।

गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम चाहते हैं कि ग्राहक हमारे प्रतिष्ठान से खरीदारी करके संतुष्ट हों और हमारा व्यवसाय उनके विश्वास पर आगे बढ़े।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रतिष्ठान पर पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।
प्रतिष्ठान का पता: MADAAN Plywood & Hardware, आईटीआई के पास, बूढ़ी माता मंदिर के निकट, लक्सर रोड, जगजीतपुर, हरिद्वार।
संपर्क करें:
स्पर्श मदान: 9897026260
हर्ष मैदान: 9090696932
प्रमुख उत्पाद: प्लाईवुड, लैमिनेट्स, HDMR, वीनियर, हार्डवेयर फिटिंग और लॉक।













