इसी क्रम में आज दिनाँक 07/10/2026 जो जनपद हरिद्वार में गठित भिक्षावृत्ति मुक्त टास्क फोर्स टीम द्वारा कलियर शरीफ क्षेत्र में अभियान चलाकर मजार परिसर में भिक्षावृत्ति कर रहे 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया जो बच्चे आने जाने वाले जायरीनों से पैसे व खाने की चीजें मांग रहे थे।।।।। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों से उनके माता पिता/परिजनों के बारे मे जानकारी ली गई,।।।।
टास्क फोर्स टीम द्वारा सभी बच्चों को चाईल्ड लाईन कार्यालय लाकर बाल कल्याण समिति से उपस्थित सदस्य श्रीमती बेबी नाज़ की उपस्थिति में सभी रेस्क्यू बच्चों की काउंसलिंग की गई। तत्पश्चात सभी बच्चों को राजकीय चिकित्सालय कलियर में चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया। तथा बाद चिकित्सा परीक्षण की कार्यवाही के सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति रोशनाबाद कार्यालय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।।।। जहाँ पर समिति द्वारा सभी रेस्क्यू बच्चों की काउंसलिंग कर उचित संरक्षण की कार्यवाही की गई।।।।
टीम द्वारा कलियर क्षेत्र में बाहर से आये जायरीनों को भी भिक्षावृत्ति ना देने हेतु जागरूक किया।।।। बच्चों के माता पिता को भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु बच्चों को पढ़ाने हेतु जागरूक किया गया।। बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति आदि सभी विषयों टीम द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा टॉल फ्री नंबर 112
1098 चाईल्ड लाइन के संबंध में भी जानकारी दी गई।
बच्चों का भविष्य भिक्षा से नहीं शिक्षा से बनेगा
अर्थात भिक्षा को नहीं शिक्षा को बढ़ावा दे।।
टीम:–
पुलिस टीम
1.add si कुंदन सिंह रावत
2.का0 मुकेश कुमार AHTU
3.HG गीता
4 HG मोहसीन
।।।।।।।।।।।।।।।।।
1श्री अभिजीत सिंह (अधीक्षक भिक्षुक गृह)
2.श्री गौरव कुमार (भिक्षु गृह )
3 डा0 राव अकरम
4.श्री मनिंदर सिंह (जिला उद्योग)
5 श्रीमती बेबी नाज़ (सदस्य cwc)
- मौ0 अजीम (चाईल्ड लाइन)
- मो0 हुसैन (चाईल्ड लाइन)
8 सागर (चाईल्ड लाइन)
9 मुस्कान (चाईल्ड लाइन)।।।।।।।
।।।।।।।।।।।।।
रिपोर्ट– राजकमल हरिद्वार













