हरिद्वार (कमल शर्मा)। AR FILMES के तत्वावधान में आयोजित Women Artist Premier League 2026 में महिला कलाकारों ने क्रिकेट के मैदान पर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर खेल और कला के अनूठे संगम की मिसाल पेश की। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने महिला कलाकार-क्रिकेटरों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
डॉ. सुनीता विद्यार्थी ने कहा कि महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया है। खेल का मैदान महिलाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की नई पहचान देता है। उन्होंने कहा कि Women Artist Premier League जैसी पहल महिला कलाकारों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का भी अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर आगे बढ़ने का जज्बा है।
आयोजक अब्बू रावत ने कहा कि Women Artist Premier League का उद्देश्य महिला कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कलात्मक पहचान के साथ-साथ खेल प्रतिभा को भी सामने ला सकें। उन्होंने कहा कि महिला कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें बेहतर मंच और अवसर देने की है। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता विद्यार्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ाया।
इस अवसर पर महिला कलाकार-क्रिकेटरों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि महिलाएं कला, संस्कृति और खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला
महिला कलाकारों ने क्रिकेट के मैदान में दिखाया हुनर, Women Artist Premier League 2026 में सुनीता विद्यार्थी ने बढ़ाया उत्साह













