मेला का स्थान भेल फांउड्री गेट धीरवाली रोड
06 अक्टूबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक चलेगा
समय 2 बजे दोपहर से रात्रि 11 बजे तक।
भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का शुभारंभ आज विधिवत पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर भागीरथ महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन एवं जनकल्याण की कामना की।
शुभारंभ कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्री सुकरम पाल जी एवं श्री राकेश चौहान, सचिव श्री परमाल सिंह, उपाध्यक्ष श्री तरूण कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीन बरदिया, श्री विनोद शाक्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक श्री संतोष कुमार साहू जी, विभिन्न यूनियन पदाधिकारीगण तथा सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी ने बताया कि भागीरथ महोत्सव मेला क्षेत्रवासियों एवं आगंतुकों के लिए मनोरंजन, संस्कृति और खरीदारी का विशेष आकर्षण रहेगा। मेले में भव्य भागीरथ स्टैचू, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, आकर्षक सांस्कृतिक मंच, खूबसूरत झूले, मनोरंजन के विभिन्न साधन, स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें, क्रॉकरी तथा घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की दुकानें लगाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ,जिसमे मुख्य आकर्षक गरबा डांस रहेगा।मेले मे स्कूल के बच्चो तथा बाल कलाकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लें तथा भागीरथ महोत्सव मेला 2026 को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
मेला 6 अक्टूबर से शुरू होकर 06 नवंबर 2026 तक चलेगा।जिसमे समय समय पर मशहूर कलाकार की प्रस्तुति रहेगी।
भागीरथ महोत्सव मेला के मार्गदर्शक मंडल मे शतीश पुंडीर जी,शिवनारायण शर्मा जी, रणवीर सिंह, विजय शंकर चौबे जी,राम ललित जी,गौरीशंकर जी,संतोष झा जी, एच एस भाटिया, अभिमन्यू सिंह, सचिन राजपूत जी है।
संतोष साहु जी, राम चन्द्र यादव, विनोद शाक्या, राकेश रोशन, रविंद्र यादव, विनोद चौहान, कुंज भसीन, विकास कुचेरिया, आशीष शुक्ला, विमलेश कुशवाहा , भानू यादव, सुनील प्रजापति, नीरज परिहार, धनंजय यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, जे पी धीमान, मनोज मांझी,सचिन शर्मा, अंशु गुरव, नीरज परिहार, हिमांशु सैनी, ,हरीश साहु, शुशील त्रिपाठी, पवन राठौर, सुधीर शर्मा धस्माना, कार्यकारिणी सदस्य है।
मेले का शुभारंभ भेल के यूनियन पदाधिकारीगण, सम्मानित गणमान्य जन के कर कमलो से बैलून छोड़कर किया गया। इस अवसर पर सम्मानित पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का भव्य शुभारंभ













