हरिद्वार(कमलशर्मा)22 मई को जवाहरलाल लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र हरिद्वार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान, सचिव सुखबीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और युवाशक्ति से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस डिजिटल और तकनीकी प्रगति की ओर अग्रसर है, उसमें राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को नई सोच और नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं सचिव सुखबीर सिंह ने उनके शिक्षा एवं विकास से जुड़े कार्यों को याद किया। कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा और प्रगतिशील सोच का प्रतीक था, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में संस्था के अंतर्गत शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाएं एवं कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।




