गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

28 दिसंबर को होगा गोर्खाली महिला कल्याण समिति का वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव

(कमल शर्मा हरिहर समाचार)

हरिद्वार। आगामी 28 दिसंबर को हरिद्वार में गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में गोरखाली समुदाय के लोग शामिल होंगे।

यह आयोजन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में नई दिल्ली से विष्णु प्रसाद बराल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को एक मंच पर एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

वनभोज के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक गोरखाली व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक महोत्सव में पारंपरिक नृत्य, गीत और लोक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनके माध्यम से गोरखली समाज की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गोरखाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पद्मा पांडे ने बताया कि समिति लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पद्मा पांडे ने कहा कि वनभोज एवं सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया जाएगा।


इस अवसर पर डॉ. पदम प्रसाद सुवेदी श्रीमती कमला सुवेदी श्रीमती वन्दना शर्मा आचार्य डॉ. हरिहरानंद जी महाराज भागवताचार्य स्वामी रविदेव शास्त्री जी महाराज स्वामी योगानंद जी महाराज नारायणी निवास आश्रम कनखल महंत स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज महंत दिनेशदास शास्त्री जी महाराज डॉ. विष्णु प्रसाद बराल जी दिल्ली श्रीमती लवी श्री विकास गोयल जी विकास इंडस्टीज, रिलाय श्री महंत साक्षी गिरि जी महाराज साध्वी देवादिति जी, हाम्रो स्वाभिमान डॉ. करुणा (प्रसिद्ध गायिका) डॉ. स्वाति, श्री तीर्थ पन्त जी बैरागी कैप कनखल श्री विष्णु प्रसाद जोशी जी, हरिहर आश्रम श्री यटु सुवेदी जी कनखल श्री त्रिलोक चंद बिष्ट श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार श्री नारायण प्रसाद शर्मा जी मुल्तान भवन आदि उपस्थित रहे l

उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *