कुंभ मेला-2027: श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, एसपी जीआरपी अरुणा भारती की पहल पर आयोजित की गई समन्वय मीटिंग

🇳🇪कुंभ मेला-2027: श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज🇳🇪
❄️ एसपी जीआरपी अरुणा भारती की पहल पर आयोजित की गई समन्वय मीटिंग
❄️ रेलवे विभाग, RPF, प्रशासन एवं जीआरपी के उच्च अधिकारियों ने किया प्रतिभाग
❄️ रेलवे, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक में यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य और यात्री सुविधाओं की व्यापक समीक्षा
❄️ रेलवे स्टेशनों एवं पार्किंग होल्डिंग एरिया का भौतिक निरीक्षण क़र स्थान चिन्हित किये जायेंगे
❄️ विभिन्न बिंदुओं पर बनी सहमति

आज दिनांक 06/10/2026 को सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में जी0आर0पी0 मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में आगामी कुंभ मेला वर्ष 2027 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जी0आर0पी0,आर0पी0एफ0, जिला पुलिस व रेलवे के प्रमुख अधिकारियों के साथ कुम्भ मेले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी । उक्त गोष्ठी में आगामी कुम्भ मेला-2027 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निम्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अंतिम रूप दिए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।


कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज जीआरपी सभागार में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेले के दौरान रेलवे स्टेशनों पर संभावित श्रद्धालु भीड़ के प्रबंधन, रेल एवं पैदल यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन तथा यात्री सुविधाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में रेलवे ट्रैफिक प्लान एवं पैदल यातायात प्लान को अंतिम रूप देने, ट्रेनों की बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग व्यवस्था, सामान्य दिनों, सप्ताहांत एवं शाही स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन की कार्ययोजना तथा रेलवे टिकट चेकिंग एवं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के प्रभावी प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया।

भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस
कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए होल्डिंग एवं स्क्रूटनिंग एरिया के सीमांकन तथा उनकी क्षमता, कुंभ मेला-2027 में स्थापित होने वाले थाना/चौकियों के सीमांकन और पुलिस बल के चरणवार व्यवस्थापन पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस बल के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन एवं इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान तैयार करने तथा विभिन्न संभावित परिस्थितियों के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा
बैठक में अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे द्वारा किए जा रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। रेलवे स्टेशनों पर निर्मित/निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज, सीढ़ियों, अंडरपास आदि आधारभूत संरचनाओं की डिजाइन, लाइटिंग एवं सेवा काल से संबंधित विवरण पर भी चर्चा की गई।

इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, स्वचालित सीढ़ियों, फुट ओवर ब्रिज, अंडरपास एवं प्लेटफॉर्म की वर्तमान स्थिति और क्षमता का जायजा लिया गया, ताकि कुंभ के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्री स्वास्थ्य सेवाओं एवं एम्बुलेंस प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ इंटेलिजेंस, एंटी-सबोटाज एवं बम निरोधक दस्ते की व्यवस्था तथा अग्निशमन सुरक्षा की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
रेलवे स्टेशनों पर की गई संयुक्त सुरक्षा समीक्षा की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए, ताकि चिन्हित कमियों का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

स्टेशन परिसर में पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित
बैठक में HHMD, DFMD, Baigan scaner, मिरर आदि सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता एवं आवश्यकता का आकलन किया गया। इसके अलावा कुली, वेंडर, रिक्शा/ई-रिक्शा, ऑटो एवं तांगा चालकों आदि के सत्यापन की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
रेलवे स्टेशनों पर आने वाले ऑटो, टैक्सी, रिक्शा, ई-रिक्शा एवं तांगा आदि के लिए पार्किंग व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने तथा स्टेशन परिसर एवं प्रवेश/निकास द्वारों पर अतिक्रमण की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क एवं खोया-पाया केंद्र
कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क, पूछताछ केंद्र एवं खोया-पाया केंद्र की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया गया।
मुख्य उद्देश्य
“सुरक्षित रेल यात्रा, सुगम आवागमन और बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ कुंभ मेला-2027 के लिए मजबूत एवं समन्वित व्यवस्था तैयार करना।”
1 सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड
2, श्री ऋषि शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मुरादाबाद
3,श्री मनजीत सिंह,उप मेला अधिकारी कुंभ
4, श्री महेश यादव, सीनियर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद
5, श्री ऋषि भटनागर,CMI मुरादाबाद
6, श्री अनुज,पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज।
7, श्री तुषार बोरा, पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश
8, श्री बीपेंद्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार।
मीटिंग में GRP/RPF /प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *