हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला (Tap कर जाने कब और कहां)

:30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में आयोजित होगा रोजगार मेला

18 से 40 वर्ष आयु के उत्तराखंड के स्थायी निवासी हाईस्कूल से स्नातकोत्तर एवं आईटीआई योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

हरिद्वार, 28 सितंबर 2026

हरिद्वार (कमल शर्मा ) कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेले में सिस्कोल, हरिद्वार, एपेक्स कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेट बॉन्ड ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, एसको लॉजिस्टिक्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, सहयोग प्राइवेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, करन एचआर, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज तथा पुखराज हेल्थकेयर सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। इन कंपनियों में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
    प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
प्र. जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
      प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *