संत ऋषियों के श्री मुख से निकलने वाला ज्ञान भक्तों के लिए अति कल्याणकारी

हरिद्वार संयास रोड कनखल स्थित श्री हरि गिरि सन्यास निरंजन आश्रम में आयोजित संत समागम में बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा संत ऋषियों के श्री मुख से निकलने वाला ज्ञान भक्तों के लिए अति कल्याणकारी होता है संत महापुरुष अपने ज्ञान के माध्यम से भक्तों को कल्याण की ओर ले जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री देवेंन्द्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा धर्म कर्म और अच्छी संगत मनुष्य में अच्छे संस्कार उत्पन्न करने के साथ-साथ उसके जीवन को सार्थक कर देते हैं इस अवसर पर अनेकों मठ मंदिर आश्रम अखाड़े से आए संत महापुरुषों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर स्वामी चेतनानंद गिरी महामंडलेश्वर विवेकानंद गिरी पंडित दीपक शर्मा जी सहित भारी संख्या में संत महापुरुष भक्त गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *