रक्षाबंधन पर भाईचारे और सौहार्द का संदेश, किसान नेता पंकज राणा ने दी शुभकामनाएं



हरिद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा ने सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, सम्मान, सहयोग और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का भी अवसर है।
पंकज राणा ने कहा कि रक्षा सूत्र हमें अपने रिश्तों और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पवित्र पर्व पर समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है और यह पर्व परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को प्रेम एवं आत्मीयता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने सभी बहनों और भाइयों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *