आप सभी बहनों की आशीर्वाद रूपी शक्ति ही मेरी पूंजी:मदन कौशिक
कार्यक्रम में उमड़ा हजारों महिलाओं का हुजूम
भाजपा हरिद्वार विधान सभा में सात स्थानों पर आयोजित हुआ नारी शक्ति सम्मान समारोह
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज इन सातों कार्यक्रम में आई हजारों हजार बहनों ने आकर जो मुझे और भारतीय जनता पार्टी को जो अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया है मैं आजीवन उसका ऋणी रहूंगा
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण पर बोलने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा सरकार ने महिलाओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं माना, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि महिला सुरक्षित भी हो, सम्मानित भी हो और आत्मनिर्भर भी बने। देश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी जितनी अधिक होगी, भारत उतनी ही तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि आज हरिद्वार में जिस प्रकार से विकास कार्य चल रहे हैं निश्चित रूप से हरिद्वार आने वाले समय में उत्तर भारत के आधुनिक शहरों में से एक होगा
कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए आज नगर निगम क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य चल रहे हैं इसके लिए वे भाजपा सरकार का धन्यवाद करती हैं
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं पूरे 5 वर्षों में जनता के बीच जाते नहीं लेकिन चुनाव से 3 महीने पहले क्षेत्र में जाकर जनता को बरगलाने का प्रयास करते हैं हरिद्वार की जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में हजारों बहने कांग्रेस के आरोपों का मुंह तोड़ जवाब देंगे
आज के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी राजकुमार अरोड़ा नीलाभ मिश्रा रेनू शर्मा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट सुनील अग्रवाल गुड्डू पिंकी चौधरी गौरव वर्मा हर्षित त्रिपाठी देवेश ममगई सुनील सैनी सचिन बेनीवाल निशा नौडियाल आशी शर्मा राहुल शर्मा अमित गौतम मनोज वर्मा पारुल चौहान श्यामल प्रधान सुभाष चंद्र राजेश शर्मा ललित रावत दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे!
कार्यक्रम में उमड़ा हजारों महिलाओं का हुजूमभाजपा हरिद्वार विधान सभा में सात स्थानों पर आयोजित हुआ नारी शक्ति सम्मान समारोह













