पूर्व प्रधान बुलचंद सैनी की 14वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को किया गया सम्मानित

बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड 2026 से 11 विभूतियाँ सम्मानित l

हरिद्वार। विधानसभा क्षेत्र के शीला देवी इंटर कॉलेज,डाडा पट्टी में बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट,डाडा जलालपुर एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधान स्वर्गीय बुलचंद सैनी की 14वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्री बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड 2026 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधान बुलचंद सैनी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सैनी एवं संचालन मा.दिनेश सैनी के द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में श्री बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट,डाडा जलालपुर के अध्यक्ष एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ ने सभी सम्मानित विभूतियों को फूलमालाएँ पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज,शिक्षा, साहित्य,संस्कृति,चिकित्सा, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की गई।
विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित होने वाली विभूतियाँ समारोह में निम्नलिखित विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया l पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी संस्कार एवं संस्कृति के क्षेत्र,के.पी.सिंह सैनी औद्योगिक क्षेत्र,डॉ.संजय सैनी साहित्य के क्षेत्र,मा.पप्पन कश्यप शिक्षा के क्षेत्र,आशीष राष्ट्रवादी पत्रकारिता के क्षेत्र,डॉ.दीपक सैनी चिकित्सा के क्षेत्र,डॉ.राजीव सैनी रसायन शास्त्र के क्षेत्र,मा.अनिल सैनी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र,सूर्यकांत सैनी पुलिस एवं प्रशासन के क्षेत्र,मा.प्रदीप सैनी समाज सेवा के क्षेत्र,पंडित आशीष शर्मा सनातन संस्कृति के क्षेत्र।
समाजसेवा एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने का संकल्प
इस अवसर पर डॉ.रजनीश सैनी ने सम्मानित विभूतियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों में निष्ठा,समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना गौरव का विषय है। ऐसे सम्मान समारोह समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं और नई पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी,सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बुलचंद सैनी की स्मृति में आयोजित यह सम्मान समारोह उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास है।
ट्रस्ट एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य बाबूराम सैनी,राजेंद्र प्रसाद, सलाहकार मा.दिनेश सैनी,डॉ. अभिमन्यु सैनी,सचिव भूपेंद्र सैनी, महासचिव धर्मेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष अनुपम सैनी,उप कोषाध्यक्ष महेश सैनी सहित योगेंद्र सैनी,महावीर भगत,प्रवीण कुमार,दीपचंद सैनी,अभिनव सैनी, स्पर्श सैनी, अथर्व सैनी,देवांश सैनी एवं अविरल सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएँ दी गईं। समारोह का उद्देश्य स्वर्गीय बुलचंद सैनी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर सामाजिक उत्थान की भावना को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *