रोटरी हरद्वार ने रचा इतिहास, मंडल सम्मान समारोह में जीते 32 पुरस्कार

रुड़की के एक होटल में रोटरी मंडल 3080 का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि रोटरी मंडल 3080 के अंतर्गत छह राज्यों में फैले 134 रोटरी क्लब कार्यरत हैं। वर्तमान मंडलाध्यक्ष रो. रवि प्रकाश हैं। रोटरी का कार्यकाल प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से 30 जून तक होता है तथा 1 जुलाई से नई कार्यकारिणी अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करती है।

समारोह में रोटरी हरद्वार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए कुल 32 पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर पूरे मंडल में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

प्रमुख सम्मानों में बेस्ट क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट (मंडल), बेस्ट रोटेरियन ऑफ डिस्ट्रिक्ट (मंडल), बेस्ट क्लब ऑफ जोन, बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ जोन, स्टार सेक्रेटरी ऑफ जोन तथा बेस्ट रोटेरियन ऑफ जोन , बेस्ट कॉपिलोट, आउटस्टैंडिंग कॉपिलोट, जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त क्लब के 7 सदस्यों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए एक्टिव रोटेरियन ऑफ जोन सम्मान प्रदान किया गया, जबकि 4 सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग रोटेरियन सम्मान से नवाज़ा गया। विभिन्न सेवा परियोजनाओं, योगदान एवं डोनेशन के आधार पर भी क्लब तथा सदस्यों को अनेक अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए।

इस अवसर पर रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नीलमधब साहू, पूर्व अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, बी. एम. गुप्ता, मनोरंजन सुबुद्धि, पंकज पांडे तथा गौरव गुप्ता सहित अन्य सदस्य पुरस्कार ग्रहण करने के लिए उपस्थित रहे।

अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे रोटरी हरद्वार परिवार के सामूहिक समर्पण, सेवा भावना और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने मंडलाध्यक्ष एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *