थाना कनखल हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार कनखल पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 01 व्यक्ति को धर दबोचा
किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था संदिग्ध
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के परिवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है
कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 27.06.2026 को शमशान घाट पुल के पास मे संदिग्धों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत मे घुमता नजर आया।
जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ संदिग्ध किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक मे धूम रहा था। जिसे हिरासत में लेकर मु0अ0स0 209/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
दीपक पुत्र शशिकांत निवासी घोडा अस्पताल मायापुर को0 नगर हरिद्वार
पुलिस टीम
- का0 रधुबीर सिहं
- कानि0 गजय तोमर





