श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का स्वागत


हरिद्वार, 25 जून। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अखाड़े के विद्यार्थियों और संतों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। ललिता आश्रम में स्वागत के दौरान श्री काशी विश्वानाथ मानव सेवा समिति सीतापुर के अध्यक्ष पीयूषकांत मिश्र के नेतृत्व में यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि धार्मिक यात्राओं और क्रियाकलापों से समाज को गति मिलती है।

उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर होकर सनातन संस्कृति को अपनाएं। संगठित होकर हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार करें। इस अवसर पर महंत बजरंग मुनि, पीयूषकांत मिश्र, आचार्य रामनिवास, मनोज, जया सिंह, अवनीश पांडेय, अनूप शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, हरिओम अवस्थी, शत्रोहन लोधी, फूलचंद, दीपू, सीबी शुक्ला, वेद, कैलाश दवे, स्वामी कार्तिक गिरी महाराज, स्वामी रूद्रानंद महाराज, भागवताचार्य संजय शास्त्री, सचिन चौधरी, कुलदीप शर्मा, जलज कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *