रसूलपुर मीठी बेरी ग्राम सभा की खुली बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर, होमगार्ड में चयनित 12 युवाओं को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी पंचायत घर में पूर्व निर्धारित ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । ग्राम सभा की बैठक में सर्वप्रथम ग्राम सभा के 12 युवकों का होमगार्ड में चयन होने पर चयनित अभ्यर्थी दीपक सिंह पवन सिंह धर्मवीर सिंह गौरव सिंह रोहित सिंह बाबू सिंह दीपक सिंह राहुल सिंह अमन भंडारी प्रियांशु रावत अभय कुमार अमन सिंह को ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया ग्राम पंचायत बैठक में स्वच्छता में सभी ग्रामीणों से सहयोग किया जाने का निवेदन किया गया ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता कार्य किए जाने पर ग्रामीणों द्वारा सेवा शुल्क दिए जाने प्रावधान के बारे में बताया गया जन्म मृत्यु के संबंध में 21 दिन के अंदर सभी लोग अपना पंजीकरण कर ले 2 वर्ष तक प्रमाण पत्र उप जिलाधिकारी महोदय के आदेश और उससे ज्यादा का समय होने पर माननीय न्यायालय के द्वारा बनाए जाने की व्यवस्था है ग्राम सभा की बैठक में विभिन्न स्थानों पर सड़क बनाई जाने पुलिया विद्युत पोल व पथ प्रकाश की व्यवस्था पेंशन संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए ग्राम सभा की बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार ग्राम पंचायत सदस्य विनय सिंह सोहन सिंह संध्या सुनील अरविंद सुरेंद्र रावत कुमार वीरेंद्र जॉनी राजू सिंह जगजीत सिंह सरिता देवी रीता देवी फन आदि अनेक को ग्रामीण उपस्थित रहेl

रिपोर्ट:गीता जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *