खूब लड़ी मर्दानी…” के जयघोष के बीच वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि,हरपाल सिंह सैनी बोले- नई पीढ़ी को वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए

हरिद्वार। देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष के तत्वावधान में अधिवक्ता एवं भाजपा नेता नवीन कुमार जैन तथा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं पुष्पांजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें”, “भारत माता की जय” तथा “देश के शहीद अमर रहें” के जयघोष लगाए गए।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि देश को अंग्रेजी और मुगल शासन से मुक्त कराने में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक वीर देशभक्तों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि आज जनप्रतिनिधियों और संबंधित निकायों द्वारा उनके बलिदान दिवस और जयंती पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने की परंपरा कमजोर होती जा रही है। स्थानीय स्तर पर स्थापित शहीदों और क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई एवं सम्मानजनक देखभाल भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह अत्यंत चिंतनीय विषय है


आर्य समाज नन्द विहार के जिला प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्र अपने वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन आवश्यक है।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रभक्तों ने कवि सुभद्रा कुमारी चौहान की अमर पंक्तियां दोहराईं— “बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।”
कार्यक्रम में आर्य समाज नन्द विहार के जिला प्रधान हरपाल सिंह सैनी, अमित सिंघल, सचिन गोंड़वाल, मोहित धीमान, अनुज आत्रेय, नीरज कपिल, वेद टेकवल्लभ, सुधीर चौधरी सहित अनेक राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *