हरिद्वार में ‘टायर माफिया x डिटेलिंग ज़ोन’ का भव्य शुभारंभ, बोले अक्षय ग्रोवर – आपकी कार, हमारा जुनून


हरिद्वार (कमल शर्मा)। ज्वालापुर स्थित तहसील के पास, सैनी आश्रम के सामने शुक्रवार को ‘टायर माफिया x डिटेलिंग ज़ोन’ का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आधुनिक टायर सेवाओं, व्हील एलाइनमेंट, कार डिटेलिंग और प्रीमियम ऑटो केयर सुविधाओं के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। प्रतिष्ठान पर अपोलो टायर्स की अत्याधुनिक श्रृंखला भी उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर श्री अजय ग्रोवर ने कहा कि “टायर माफिया x डिटेलिंग ज़ोन का उद्देश्य हरिद्वारवासियों को एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाली टायर एवं कार केयर सेवाएं प्रदान करना है। हमारी सोच केवल व्यापार नहीं, बल्कि ग्राहकों की संतुष्टि और उनकी कार की बेहतर देखभाल है। आपकी कार, हमारा जुनून है।”
श्री अक्षय ग्रोवर ने कहा कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम के माध्यम से ग्राहकों को विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पहचान होगी।
वहीं श्री अंश ग्रोवर ने कहा कि हरिद्वार में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई पहचान बनाने के उद्देश्य से यह प्रतिष्ठान शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को बेहतरीन टायर, कार डिटेलिंग और उत्कृष्ट सेवा का अनुभव मिलेगा।
18 जून 2026 को आयोजित इस शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की तथा ग्रोवर परिवार को शुभकामनाएं दीं।
टायर माफिया x डिटेलिंग ज़ोन
📍 तहसील के पास, सैनी आश्रम के सामने, ज्वालापुर
“आपकी कार, हमारा जुनून” 🚗✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *