थाना कनखल
नाबालिक लडकी को गलत इशारे करने का है आरोप, पुलिस ने आरोपी दबोचा
नाबालिग किशोरी को गलत इशारे करने के आरोप में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 03.06.2026 को अभिषेक हाल निवासी भीम गोडा बैराज के खिलाफ थाना कनखल पर मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 धारा 75 BNS व 11/12 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
संपादित की जा रही विवेचना के उपरांत गठित टीम द्वारा दिनांक 03.06.2026 को आरोपी अभिषेक को उसके निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण आरोपित-
1-अभिषेक पुत्र रविदत्त हाल निवासी आनंद मौनी बाबा आश्रम भीम गोडा बैराज कोतवाली कनखल
पुलिस टीम
उप निरीक्षक भावना पंवार
कानि0 जितेन्द्र राणा
कानि0 बिशन चौहान




