असामाजिक तत्व यूनियन की गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए चालक मालिकों के साथ मारपीट और डराने धमकाने का कर रहे हैं काम: धर्मेंद्र कश्यप

कमल शर्मा हरिहर समाचार

टैक्सी मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने लगाए धमकाने और यूनियन पर कब्जे के आरोप…

हरिद्वार, (कमल शर्मा) ओम टैक्सी मैक्सी चंडी देवी पुल यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व यूनियन की गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए चालक मालिकों के साथ मारपीट और डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। धर्मेन्द्र कश्यप ने बजरंग दल नेता नवीन तेश्वर पर भी पैसों की डिमांड और चालको मालिकों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि यूनियन को फर्जी तरीके से कब्जाने का प्रयास किया जा रहा हे। उन्होंने नवीन तेश्वर पर दर्ज मुकद्मों की जांच कराने की मांग भी की। प्रैसवार्ता में मोनू वाल्मीकि, भारत पंजवानी, सर्वेश राय, दिलशाद अंसारी, विशाल कुमार, अरविंद प्रधान, बबलू आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *