राजस्थान की यात्री बस हरिद्वार में दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल; एक महिला यात्री की मौत, राहत-बचाव में जुटी प्रशासनिक टीमें

हरिद्वार 01 जून 2026

     जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई है,दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव हेतु पुलिस बल,एनडीआरएफ,जिला प्रशासन की टीम एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत एव बचाव कार्य किया गया तथा घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया,इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए है, जिनका उपचार मेला चिकित्सालय में किया जा रहा है, एक घायल महिला यात्री को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *