हरिद्वार, (कमल शर्मा)। जगजीतपुर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती सर्व समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति थीं जिन्होंने सुशासन, जनकल्याण और धर्म संरक्षण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण, सेवा और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत है। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं और जनहित के कार्यों का निर्माण कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से लोकमाता के जीवन चरित्र का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

वहीं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने न्यायप्रियता और जनसेवा के माध्यम से आदर्श शासन की स्थापना की थी। उनका जीवन समाज को एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है। ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती मनाना नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में पार्षद मनोज प्रालिया, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील कुमार, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष कृष्णा पाल, मनोज चौहान, विवेक चौहान, सूबे सिंह, किसान मोर्चा के प्रधान महामंत्री कमल प्रधान, अनुज त्यागी, सुरेश चौहान, नीतीश अहलूवालिया, युधिष्ठिर वालिया, दीपक चौहान, जतिन राणा, गौतम कश्यप, विकास पाल प्रधान, लक्ष्मण पाल, विपिन पाल, नीशू पाल, राजू पाल, कुलदीप पाल, मुकेश पाल, राहतू राम पाल, राहुल पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा, महिला सम्मान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।




