हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय से दीपक कुमार वरिष्ठ सहायक पद से हुए सेवानिवृत… लेखा अनुभाग

हरिद्वार(कमल शर्मा)रुड़की विकास प्राधिकरण में कार्यरत दीपक कुमार 40 वर्ष की सेवाएं प्रदान कर आज सेवा निवृत हुए.. इस अवसर पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीपक कुमार को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ल इस अवसर पर सचिव मनीष कुमार सिंह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने दीपक कुमार के कार्यकाल एवं उनकी कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए बताया कि दीपक कुमार बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठावान कर्मचारी रहे, उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी कर्मचारियों को आने वाली वित्त संबंधित समस्याओं के निराकरण में पूरा सहयोग कियाl इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य वित्त अधिकारी लखेंन्द्र गोंथीयाल ने कहा कि दीपक कुमार बहुत ही मृदुवासी एवं मिलनसार कर्मचारी रहे उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अनुभव से बहुत कुछ सिखाया एवं अपने कार्यकाल में सभी कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग किया l इस अवसर पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *