मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा नगर निगम रुड़की में प्रस्तावित ‘निराश्रित कवन सेतु गौशाला’ के विस्तार हेतु स्थलीय निरीक्षण*


गोबर गैस आधारित पावर जेनरेशन प्लांट की स्थापना के निर्देश, 200 अतिरिक्त गोवंश को मिलेगा आश्रय

दिनांक: 26.05.26

डॉ ललित नारायण मिश्र , मुख्य विकास अधिकारी, जनपद हरिद्वार द्वारा नगर निगम रुड़की के अंतर्गत प्रस्तावित ‘निराश्रित गोवंश गौशाला’ के विस्तार हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासन की मंशा के अनुरूप गौशाला का विस्तार किया जाना आवश्यक है। गौशाला के विस्तार से लगभग 200 अतिरिक्त गोवंश को आश्रय एवं सुश्रुषा प्रदान की जा सकेगी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोवंश से उत्पादित होने वाले गोबर के निस्तारण हेतु गोबर गैस आधारित पावर जेनरेशन प्लांट की स्थापना भी प्रस्तावित की जाए। इस प्लांट के माध्यम से गौशाला की संपूर्ण विद्युत आवश्यकता को स्वयं उत्पादित बिजली से पूरा किया जा सकेगा, जिससे गौशाला का संचालन अधिक सस्टेनेबल एवं किफायती होगा।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान श्री आर सी तिवारी आयुक्त नगर निगम रुड़की, डॉ एस सी जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार, श्रीमती अमरजीत कौर ,सहायक नगर आयुक्त,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रुड़की ,राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह पहल निराश्रित गोवंश के कल्याण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *