उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबरराष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने- पूर्व प्रशासनिक अधिकारी


लखनऊ – राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संरक्षक डा.उपेंन्द्र नाथ त्रिपाठी एवं संस्थापक अरविंद उपाध्याय के निर्देश पर संगठन को विस्तार करते हुए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रिटायर आफिसर गिरिजा शंकर पांडेय को राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है गिरिजा शंकर पांडेय के सनातनी विचारधारा को एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए इन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है यह जिम्मेदारी मिलने के बाद जब मीडिया बन्धुओं ने गिरिजा शंकर पांडेय से बात की तो उन्होंने कहा कि समाज ग़लत दिशा की ओर जा रहा है युवा पीढ़ी भ्रमित है सभी राजनीतिक पार्टियां केवल वोंट बैंक की चिंता करती है युवा बेरोजगार एवं असहाय लोगों की मदद में कोई खड़ा नहीं होता है हमें यह जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है इस जिम्मेदारी हम ईमानदारी, कर्मठता एवं संघर्षशीलता के निर्वाहन करेंगें इसी क्रम में पूर्व में बहराइच लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके आर पी निषाद को राष्ट्रीय महासचिव, लखनऊ निवासी खुश्बू वर्मा को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं सुषमा देवी को महिला प्रकोष्ठ लखनऊ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है
इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के डा.उपेंन्द्र नाथ त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, सारिका शर्मा, अरविंद उपाध्याय, बाबा त्रिलोक त्रिवाड़ी , प्रभात शुक्ला, सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *