हरिद्वार, कमल शर्मा/ में ग्लैमर, प्रतिभा और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम, मॉडल्स और डिजाइनर्स ने बिखेरा जलवा
हरिद्वार। के भव्य आयोजन ने धर्मनगरी हरिद्वार को फैशन, कला और प्रतिभा के रंगों से सराबोर कर दिया। Pride Elite Hotel में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में देशभर से आए डिजाइनर्स, मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर फैशन के साथ भारतीय संस्कृति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान “Mr., Miss, Mrs. & Kids India Nation” प्रतियोगिताओं के साथ-साथ “India Nation Samman Award 2026” भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रैंप पर प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों और डिजाइनर्स के यूनिक कलेक्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर बोलते हुए हरिहर समाचार की संपादक कमल शर्मा ने कहा कि हरिद्वार जैसे आध्यात्मिक शहर में फैशन और क्रिएटिविटी का ऐसा आयोजन युवाओं के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है।

कार्यक्रम की आयोजक सीमा ,मीनाक्षी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना और युवाओं के आत्मविश्वास को नई पहचान देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह मंच और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

शो डायरेक्टर डिज़ाइनर सूफी सबरी ने कहा कि “India Nation Designer Runway 2026” केवल फैशन शो नहीं बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक मिशन है। उन्होंने कहा कि मंच पर हर प्रतिभागी ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और कला से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सूफी सबरी ने कहा कि हरिद्वार की जनता का उत्साह और सहयोग इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रहा।

पूरे आयोजन के दौरान होटल परिसर में उत्साह, ऊर्जा और ग्लैमर का माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, शानदार संगीत और आकर्षक रैंप वॉक ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों और अतिथियों ने आयोजकों को बधाई देते हुए इसे हरिद्वार का यादगार फैशन इवेंट बताया।



