उत्तराखंड के पांच डीएम देशभर में चमकेफेम इंडिया के “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वे में बनाई खास पहचान


नई दिल्ली। देशभर में उत्कृष्ट प्रशासन, जनसेवा और नवाचार के दम पर पहचान बनाने वाले जिलाधिकारियों की प्रतिष्ठित सूची “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” जारी कर दी गई है। thefameindia.com⁠� और theasiapost.com⁠� द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तराखंड कैडर के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व के बल पर विशेष स्थान हासिल किया है।
देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के बीच हुए व्यापक सर्वेक्षण में उत्तराखंड के जिन अधिकारियों ने जगह बनाई है, उनमें
नितिन सिंह भदौरिया
प्रशांत आर्य
मयूर दीक्षित
ललित मोहन रयाल
विशाल मिश्रा
शामिल हैं।
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस सर्वे में अधिकारियों का चयन 10 प्रमुख मानदंडों के आधार पर किया गया। इनमें उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, संकट प्रबंधन, दूरदर्शिता, जनसंपर्क, संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासोन्मुख सोच जैसे पहलुओं को प्रमुखता दी गई।
सर्वेक्षण के अंतर्गत विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन जिलाधिकारियों का चयन किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित और विकास कार्यों के माध्यम से अलग पहचान बनाई।
फेम इंडिया के प्रबंध संपादक अनिल सिंह ने बताया कि यह पहल उन प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट नेतृत्व और जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए
thefameindia.com⁠�
और
facebook.com⁠�
देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *