रुड़की, 17 मई। हिन्द स्वराज ट्रस्ट (रजि.) द्वारा नगर निगम सभागार, रुड़की में छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सनातन धर्म के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं छत्रपति संभाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज वीरता, त्याग और राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम संयोजक राजेश कपिल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्द स्वराज ट्रस्ट समाज में राष्ट्रवादी विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विशिष्ठ अतिथि एड. नवीन जैन ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। पैरव जैन ने युवाओं से इतिहास के महानायकों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि दिनेश कौशिक, राजकुमार उपाध्याय, अरविन्द भारद्वाज एवं एड. गोपाल नारसन ने भी अपने संबोधन में छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्र गौरव बताया।
हिन्द स्वराज ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष एवं संस्थापक एड. हिमांशु कपिल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नीरज कपिल ने कहा कि संभाजी महाराज का जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। अशोक शर्मा ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
पवन योगाचार्य ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का संगम ही भारत की वास्तविक शक्ति है। सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
आर्य निर्मात्री समिति अध्यक्ष आर्य हरपाल सैनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हिन्द स्वराज ट्रस्ट सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। और युवाओं से राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में हिन्द स्वराज ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर नीरज कपिल हिमांशू कपिल वैध टेक वल्लभ अशोक शर्मा सुरेंद्र कुमार आर्य हरपाल सैनी सोनू कश्यप राजकुमार उपाध्याय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे l



