हरिद्वार, कमल शर्मा।
कनखल गौतम फॉर्म के पास हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस नए कार्यालय के खुलने से अब हरिद्वार और आसपास के लोगों को यात्रा संबंधी सुविधाओं के लिए दूर-दराज भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां चारधाम यात्रा से लेकर एडवेंचर टूर, होटल बुकिंग, कार रेंटल और धार्मिक यात्राओं तक की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
हेवेल्स उत्तराखंड ट्रैवल्स द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष चारधाम यात्रा पैकेज, पिकनिक पैकेज, गंगा आरती यात्रा, ट्रैकिंग टूर, कैंपिंग, स्पिरिचुअल टूर, रिवर राफ्टिंग तथा एडवेंचर ट्रिप्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद ट्रैवल सेवाएं प्रदान करना है।
इस अवसर पर बोलते हुए वरुण राजपूत ने कहा कि
“हमारा प्रयास है कि लोगों को हर प्रकार की ट्रैवल सुविधा एक ही स्थान पर मिले। चारधाम यात्रा हो या फैमिली टूर, हम यात्रियों को बेहतर सुविधा और उचित बजट में यादगार यात्रा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वहीं पवन कुमार राजपूत ने कहा कि“उत्तराखंड पर्यटन और धार्मिक यात्राओं का प्रमुख केंद्र है। हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स के माध्यम से हम यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।”
इस मौके पर शोभा राजपूत ने कहा कि“हमारा उद्देश्य केवल यात्रा कराना नहीं बल्कि लोगों की यात्रा को सुखद और यादगार बनाना है। ग्राहकों की सुविधा और विश्वास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”
नए कार्यालय के शुभारंभ पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जाहिर करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“अब हर यात्रा होगी आसान — कनखल में खुला हेवेन्स उत्तराखंड ट्रैवल्स का नया कार्यालय”



