भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने पश्चिम बंगाल, असम पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में मिली ऐतिहासिक जीत का मनाया जश्न

4 मई 2026
आज पश्चिम बंगाल, असम पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर (गाज़ीवाली) चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया।


कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती देगी।
बंगाल की जनता ने विकास, सुरक्षा, महिला सम्मान और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के पक्ष में अपना जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य में परिवर्तन की नई शुरुआत होगी।
भारतीय जनता पार्टी सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और विश्वास दिलाती है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ बंगाल को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।


हरिद्वार की जनता भी इस ऐतिहासिक जीत से उत्साहित है और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि बंगाल सहित असम, पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार बन रही है इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता है और उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। भारत की जनता भाजपा के साथ है। और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रहे झूठ और भ्रम को नकारकर भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताती है। भाजपा की रीति और नीति आम जन के लिए है और आमजन भाजपा के राष्ट्रवाद को पसंद करता है।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता लगातार लगातार पार्टी के विकास के लिए रात और दिन लगा हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियां को बताने का कार्य किया उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की जन विरोधी नीतियों का नतीजा है कि आज उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में सुशासन स्थापित कर आम जन को साथ लेकर चलने का काम करेगी।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,संजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल ,तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल ,जसबीर बसेड़ा ,अभिनव चौहान, विवेक चौहान ,मनोज शर्मा राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर , तुसांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी रजनीश चौधरी नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *