हिन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्वी उत्तर बनाएं गए पं०कौशल तिवारी (पुत्र पं०सुभाष तिवारी मीरजापुर)
सरावां।ग्राम पंचायत सरावां मीरजापुर की पावन धरती पर हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश बृजनंदन सिंह प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू उपाध्याय (राजा भईया)के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में पं०कौशल तिवारी (सुपुत्र पं०सुभाष तिवारी जी)को संगठन का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नियुक्त कर संगठन विस्तार हेतु राष्ट्रधर्म उन्नयन हेतु दिशा निर्देशों सहित विधिवत संगठन की वैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। उपस्थिति सभी लोगों में कौशल तिवारी को मिली जिम्मेदारी से हर्ष व्याप्त हो गया।पं०सुभाष तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के सुपुत्र की हिन्दू युवा वाहिनी के अहम पद की जिम्मेदारी मिलते ही समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं०सुरेन्द्र चतुर्वेदी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ०उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं०नानक चंद शर्मा राष्ट्रीय संगठक पं०सुरेश भाई मूले जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं०अरविन्द उपाध्याय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पं०नागपाल शर्मा सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाईशुभाशिर्वाद संदेश देते हुए पद दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया
हिन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्वी उत्तर बनाएं गए पं०कौशल तिवारी




