कमल शर्मा
राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अरविंद उपाध्याय जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश की पावन धरती भोपाल से पंडित प्रभात शुक्ला जी को राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन भोपाल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने पंडित प्रभात शुक्ला जी को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ‘बबलू पंडित’ ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित प्रभात शुक्ला जी एक कर्मठ, सक्रिय और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन भोपाल में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है, और नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में इन उद्देश्यों को और मजबूती मिलेगी।
भोपाल में शिव शक्ति संगठन को मिली नई ऊर्जा — पं. प्रभात शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर



