हरिद्वार/दिल्ली:
मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सुखमनी सेवा ट्रस्ट द्वारा लावारिस अस्थियों के विसर्जन का पुण्य कार्य निरंतर जारी है। ट्रस्ट पिछले 5 वर्षों से निस्वार्थ भाव से इस सेवा को निभा रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के सेवाधारक दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित लावारिस अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया।

यह 13वीं बार है जब ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार का पावन कार्य किया गया। हरिद्वार के पवित्र हर की पौड़ी पर स्नान के उपरांत शुद्धिकरण हेतु यज्ञ का आयोजन भी किया गया।

इस नेक कार्य में हरिद्वार की संस्था पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। संस्था की अध्यक्ष नीतू सिंह जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। साथ ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भी इस मानवीय पहल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें विधायक डॉ. अनिल गोयल, निगम पार्षद राजू सचदेवा, विवेकानंद आश्रम से विक्रमादित्य, अशोक कपूर, राजू रहेजा, रोशनी रहेजा, समाजसेविका नीतू सिंह (हरिद्वार), मंजू चौधरी, योगेश गौड़, इंदु बाला, राजीव जोली, खोसला, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र जैन,

राकेश, बिग कुश बिंद्रा, कशिश, परमिंदर, डॉ. रवि आर्य, संजीव अरोड़ा, सोनू बंसल, सुनीता मेहरा, लता नंदी, दीपा, गीता बेदी, राजेश सेठ, राहुल अरोड़ा, विनोद गुप्ता एवं कुलदीप जी सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
सुखमनी सेवा ट्रस्ट का यह प्रयास वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक है, जो यह संदेश देता है कि मानवता की सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।



