आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा पदाधिकारिया कि संगनात्मक विषयों पर चर्चा और प्रशिक्षण वर्ग प्रगति पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने संगठनात्मक विषयों पर समीक्षा करते हुए बूथ से लेकर पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका और सशक्त बनाने तथा प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचने जैसे विषयों को लेकर कहा कि समय-समय पर पार्टी द्वारा जो कार्य दिए जा रहे हैं। उन्हें सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से करना है। उन्होंने कहा कि इस समय मंडल के प्रशिक्षण वर्ग पर चल रहे हैं। प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति नीति और विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इन प्रशिक्षण वर्गों में अवश्य रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच के साथ पार्टी को आगे बढ़ने का कार्य करता है। इन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर बीजेपी राष्ट्रवादी सोच का विकास करती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हरिद्वार जिले में सभी प्रशिक्षण वर्गों की तिथि तय की जा चुकी है। यह प्रशिक्षण वर्ग 4 अप्रैल तक पूरे होने हैं इसके बाद जिला हरिद्वार का प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला हरिद्वार का संगठन बूथ स्तर तक जाकर सरकार की उपलब्धियां को घर घर तक बताने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग संगठन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहता है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2027 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की पांचों विधानसभा सीटों को जीतने का काम करेंगे। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान भाजपा जिला हरिद्वार सह परिवार दीपक धमीजा ,राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार महापौर किरण जैसल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी सीमा चौहान, तरुण नैयर, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, विक्रम चौहान, लोकेश पाल, प्रीति गुप्ता, जसवीर बसेड़ा, तेलूराम प्रधान, विक्रम भुल्लर ,डॉ प्रदीप चौधरी, प्रताप प्रधान, उमेश कुमार पाठक, अरविंद कुशवाहा ,अभिनंदन गुप्ता लोकेश पाल, धर्मेंद्र चौधरी ,उधम सिंह, प्रशांत शर्मा, सतीश कुमार, बृजेश शर्मा ,राजकुमार एडवोकेट, प्रमोद चौहान, मुकुल पाराशर अरुण चौहान ,राजवीर कलानिया ,भूप सिंह, प्रधान निर्मल सिंह बृजमोहन पोखरियाल ,नागेंद्र राणा ,भूप सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा पदाधिकारियो कि संगनात्मक विषयों पर चर्चा और प्रशिक्षण वर्ग प्रगति पर आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन
