VB-GRAMG मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम, समृद्ध किसान और सशक्त श्रमिक का संकल्प साकार हो रहा है: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

रानीपुर विधानसभा के केशव नगर मंडल अंतर्गत औरंगाबाद गांव में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – एक्ट VB-GRAMG के तहत आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तिकरण तथा किसान-श्रमिक कल्याण को लेकर सार्थक संवाद किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न के अंतर्गत तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में VB-GRAMG जैसा अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। इस मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम, समृद्ध किसान और सशक्त श्रमिक का संकल्प साकार हो रहा है। किसानों एवं श्रमिकों को रोजगार और आजीविका से जोड़ना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण की नींव है।”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिल सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल, महामंत्री सौरभ चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि सिंह, अरुण चौहान, दिशांत चौहान, शशांक चौहान, साधुराम पाल, डॉ. कुलदीप, सुलेख चंद, ऋतिक प्रजापति, अरविंद, रजत, गौरव चौहान, संजय राजपूत, राजेंद्र भंवर, नीतू चौधरी, दीपा सिंह, बागेश्वरी बग्गा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *