महंत दामोदराचार्य युवराज दिव्यांश वेदांती महाराज ने देशवासियों को प्रदान की दीपावली की शुभकामनाएं

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित आचार्य बेला इंडिया टेंपल के महंत दामोदराचार्य युवराज दिव्यांश वेदांती महाराज ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है
उन्होंने कहा है कि दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। आनंद और उत्सव का यह पर्व, आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। दीपावली पर जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं उसी तरह हम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
प्रकाश का यह त्यौहार हमारे जीवन को सद्भाव, सुख और समृद्धि से आलोकित करे। हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना व्याप्त रहे।
युवराज दिव्यांश वेदांती महाराज ने कहा कि देश में सभी को समान अधिकार प्राप्त हो, समाज में बेटा बेटी का भेदभाव समाप्त हो समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे तभी रामराज्य का सपना साकार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *