भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर के तत्वाधान में किसान संगठनों के द्वारा हर की पौड़ी से संसद भवन तक पैदल मार्च का हुआ आगाज

आज हरिद्वार से भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर के तत्वाधान में किसान संगठनों के द्वारा हर की पौड़ी से संसद भवन तक पैदल मार्च किया गया किसानों के गन्ना भुगतान को 14 दिन में मान्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन हेतु आज भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर एवं किसान संगठनों के द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर हर की पौड़ी हरिद्वार से गंगा पूजन कर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में गाड़ियों से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया इस अवसर पर श्रीअखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी के द्वारा गंगा जी का पूजन कराकर से सकुशल यात्रा संपन्न हेतु मां गंगा जी का आशीर्वाद मांग कर यात्रा को आरंभ किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन पंडित सोमेंद्र शर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा कुलदीप शर्मा मनोज ठाकुर बृजमोहन शर्मा महिला किसान मोर्चा अध्यक्ष ऋतु सैनी जी काफी संख्या में महिला एवं किसान मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *