कमल शर्मा {हरिहर समाचार}
हरिद्वार, 17 सितम्बर 2025। निशा नौडियाल पार्षद शिवलोक एवं राकेश नौडियाल मंडल महामंत्री अम्बेडकर मंडल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रमों की कडी में अम्बेडकर मण्डल द्वारा अम्बेडकर चौक टीबड़ी फाटक पर”सेवा पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया l

इस अवसर पर निशा नौडियाल पार्षद शिवलोक ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत अम्बेडकर चौक टीबड़ी फाटक व आस-पास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की गई तथा अनेक छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया l इस अवसर पर बोलते हुए मंडल महामंत्री राकेश नौडियाल ने कहा कि स्वच्छता रखना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है स्वच्छता अभियान से समाज के हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए हमें स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए l
इस अवसर पर पौधारोपण किया और कहा पौधा लगाना सभी के लिए आवश्यक है हमारे पर्यावरण एवं सृष्टि के संरक्षण के लिए जरूरी है तत्पश्चात मिठाई का वितरण भी किया गया l



